क़ुरआन पढ़ने की फ़ज़ीलत
Author: Admin Labels:: क़ुरआन पढ़ने की फ़ज़ीलतअल्लाह तआला की पाक किताब क़ुरआन करीम पढ़ने बेहिसाब सवाब है.
आज हम क़ुरआन करीम से वाबस्ता चन्द हदीसें आप सबके साथ साझा कर रहे हैं.
अल्लाह के महबूब और हमारे प्यारे आक़ा हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया- "जो शख़्स क़ुरआन पढ़ता हो और उसमें माहिर हो, तो वह बड़ी इज़्ज़त वाले फ़रिश्तों और पैग़म्बरों के साथ होगा और जो शख़्स अटक-अटक कर परेशानी के साथ पढ़े, तो उसे दोहरा सवाब मिलेगा."
(अबू दाऊद)
(अबू दाऊद)
अल्लाह के रसूल हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया-"क़यामत के दिन क़ुरआन कहेगा- ऐ मेरे रब ! मुझे पढ़ने वाले की इज़्ज़त का नूर पहना, तो क़ुरआन के क़ारी को इज़्ज़त का नूर पहनाया जाएगा."
(जामा तिर्मिज़ी 2915)
अल्लाह के रसूल हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया- "सुन लो तुममें से जो शख़्स मस्जिद जाता है और वहाँ अल्लाह की किताब की दो आयतें किसी को सिखाता है या ख़ुद पढ़ता है, तो उसके लिए दो ऊंटों से बेहतर हैं. इसी तरह तीन आयतें तीन ऊंटों से और चार आयतें चार ऊंटों से बेहतर हैं."
(मिश्कात-उल-मसाबीह 522/2)

