चटनी से शुगर कंट्रोल करें
Author: Admin Labels:: शुगरशुगर एक ऐसा मर्ज़ है, जो जान के साथ ही जाता है. अभी तक इससे निजात की कोई दवा नहीं बनी. इसलिए शुगर का मरीज़ बहुत परेशान रहता है. उसके खाने-पीने पर भी हज़ार पाबंदियां लग जाती हैं. वह पेटभर रोटी या चावल भी नहीं खा सकता. हाँ, इतना ज़रूर है कि दवाओं और खान-पान पर ध्यान रखकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है.
आज हम एक ऐसी चटनी का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसके सेवन से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. शुगर के कई मरीज़ों को इससे फ़ायदा हुआ है,
आज हम एक ऐसी चटनी का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसके सेवन से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. शुगर के कई मरीज़ों को इससे फ़ायदा हुआ है,
सामग्री : पुदीना, अदरक, लहसुन, अनारदाना. स्वादानुसार हरी मिर्च और नमक.
इन्हें दरदरा या महीन पीसकर चटनी बना लें और अपने भोजन में शामिल करें. इसके साथ ही खीरा, टमाटर, नीम्बू और दही को भी अपने भोजन में ज़रूर शामिल कर लें. इंशाअल्लाह इससे फ़ायदा होगा.
हाँ, चिकित्सक के अनुसार दवाओं का सेवन नियमित रूप से करते रहें और शुगर की जाँच भी कराते रहें.
आपसे अनुरोध है कि अपने अनुभव भी लिखें, जिससे अन्य लोगों का भला हो सके.
चित्र : गूगल से साभार

