मौत के वक़्त की कैफ़ियत

Author: Admin Labels::

जब रूह निकलती है तो इंसान का मुंह खुल जाता है, होंठ किसी भी कीमत पर आपस में चिपके हुए नही रह सकते. रूह पैर के अंगूठे से खिंचती हुई ऊपर की तरफ़ आती हैं. जब फेफड़ो और दिल तक रूह खींच ली जाती है तो इंसान की सांस एक तरफ़ा बाहर की तरफ़ ही चलने लगती है. ये वो वक़्त होता है जब चन्द सेकेंडो में इंसान शैतान और फ़रिश्तों को दुनिया में अपने सामने देखता है. एक तरफ़ शैतान उसके कान के ज़रिये कुछ मशवरे सुझाता है, तो दूसरी तरफ उसकी ज़ुबान उसके अमल के मुताबिक़ कुछ लफ़्ज़ अदा करना चाहती है. अगर इंसान नेक होता है, तो उसका दिमाग़ उसकी ज़ुबान को कलमा-ए-शहादत का निर्देश देता है और अगर इंसान काफ़िर मुशरिक बद्दीन या दुनिया परस्त होता है, तो उसका दिमाग कन्फ्यूज़न और एक अजीब हैबत का शिकार होकर शैतान के मशवरे की पैरवी ही करता है और इंतेहाई मुश्किल से कुछ लफ़्ज़ ज़ुबान से अदा करने की भरसक कोशिश करता है.
ये सब इतनी तेज़ी से होता है कि दिमाग़ को दुनिया की फ़ुज़ूल बातों को सोचने का मौक़ा ही नहीं मिलता. इंसान की रूह निकलते हुए एक ज़बरदस्त तकलीफ़ ज़हन महसूस करता है, लेकिन तड़प इसलिए नहीं पाता, क्योंकि दिमाग़ को छोड़कर बाकी जिस्म की रूह उसके हलक़ में इकट्ठी हो जाती है और जिस्म एक गोश्त के बेजान लोथड़े की तरह पड़ा हुआ होता है, जिसमें कोई हरकत की गुंजाइश बाक़ी ही नहीं रहती.
आख़िर में दिमाग़ की रूह भी खींच ली जाती है आंखें रूह को ले जाते हुए देखती हैं, इसलिए आंखों की पुतलियां ऊपर चढ़ जाती हैं या जिस सिम्त फ़रिश्ता रूह क़ब्ज़ करके जाता है, उस तरफ़ हो जाती हैं. 
इसके बाद इंसान की ज़िन्दगी का वो सफ़र शुरू होता है, जिसमें रूह तकलीफ़ों के तहख़ानों से लेकर आराम के महलों की आहट महसूस करने लगती हैं, जैसा की उससे वादा किया गया है. जो दुनिया से गया वो वापस कभी नहीं लौटा. सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी रूह आलम-ए-बरज़ख़ में उस घड़ी का इंतज़ार कर रही होती है, जिसमें उसे उसका ठिकाना दे दिया जाएगा. इस दुनिया में महसूस होने वाली तवील मुद्दत उन रूहों के लिए चन्द सेकेंडो से ज़्यादा नहीं होगी, भले ही कोई आज से करोड़ो साल पहले ही क्यों न मर चुका हो.
मोमिन की रूह इस तरह खींच ली जाती है, जैसे आटे में से बाल खींच लिया जाता है और गुनाहगार की रूह कांटेदार पेड़ पर पड़े सूती कपड़े को खींचने की तरह खींची जाती है. अल्लाह पाक हम सब को मौत के वक़्त कलमा नसीब फ़रमा. आमीन
रियाज़ अहमद

0 comments |

Post a Comment

या हुसैन

या हुसैन

بسم الله الرحمن الرحيم

بسم الله الرحمن الرحيم

Allah hu Akbar

Allah hu Akbar
अपना ये रूहानी ब्लॉग हम अपने पापा मरहूम सत्तार अहमद ख़ान और अम्मी ख़ुशनूदी ख़ान 'चांदनी' को समर्पित करते हैं.
-फ़िरदौस ख़ान

This blog is devoted to my father Late Sattar Ahmad Khan and mother Late Khushnudi Khan 'Chandni'...
-Firdaus Khan

इश्क़े-हक़ी़क़ी

इश्क़े-हक़ी़क़ी
फ़ना इतनी हो जाऊं
मैं तेरी ज़ात में या अल्लाह
जो मुझे देख ले
उसे तुझसे मुहब्बत हो जाए

List

My Blog List

  • इंसान - दुनिया की हर चीज़ टूटने के बाद फ़ना हो जाती है, लेकिन इंसान टूटने के बाद बनता है और अपने असली मुक़ाम को पहुंचता है. इसलिए ज़िन्दगी में कभी टूट जाओ, तो उदा...
  • True Goal - Everything in the world is destroyed when it breaks, but a human being is built up after breaking and reaches their true goal. Therefore, if you ever fin...
  • Dr. Firdaus Khan - Dr Firdaus Khan is an Islamic scholar, poetess, author, script writer, essayist, journalist, editor and translator. She is called the princess of the isl...
  • उमरपुरा के सिख भाइयों ने बनवाई मस्जिद - *डॉ. फ़िरदौस ख़ान * हमारे प्यारे हिन्दुस्तान की सौंधी मिट्टी में आज भी मुहब्बत की महक बरक़रार है. इसलिए यहां के बाशिन्दे वक़्त-दर-वक़्त इंसानियत, प्रेम और भाई...
  • 27 सूरह अन नम्ल - सूरह अन नम्ल मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 93 आयतें हैं. *अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है*1. ता सीन. ये क़ुरआन और रौशन किताब की आयतें...
  • ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ - ਅੱਜ ਆਖਾਂ ਵਾਰਿਸ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਕਿਤੋਂ ਕਬੱਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋਲ ਤੇ ਅੱਜ ਕਿਤਾਬੇ-ਇਸ਼ਕ ਦਾ ਕੋਈ ਅਗਲਾ ਵਰਕਾ ਫੋਲ ਇਕ ਰੋਈ ਸੀ ਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤੂੰ ਲਿਖ ਲਿਖ ਮਾਰੇ ਵੈਨ ਅੱਜ ਲੱਖਾਂ ਧੀਆਂ ਰੋਂਦੀਆਂ ਤ...

Popular Posts

Followers

Translate

Powered by Blogger.

Search This Blog

इस बलॊग में इस्तेमाल ज़्यादातर तस्वीरें गूगल से साभार ली गई हैं
banner 1 banner 2